हाथरस, मार्च 23 -- फोटो, 1 ,सासनी के न्यू सब्जी मंडी के गेट पर अतिक्रमण के दौरान लगी ढकेल सासनी। आगरा अलीगढ रोड स्थित न्यू सब्जी मंडी परिसर के सामने तमाम लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे मंडी परिसर में जाने वालों को भारी परेशानी होती है। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एसडीएम प्रज्ञा यादव से शिकायत की है। शनिवार को थाना समाधान दिवस में एसडीएम प्रज्ञा यादव से शिकायत करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन ममतेश वार्ष्णेय ने कहा है कि सब्जी मंडी के मुख्य द्वार पर कचौड़ी, चाय, आदि खानपान का सामान बेचने वालों में अपनी दुकानें लगा रखी है। जिससे वहां काफी अतिक्रमण हो रहा है। जिससे मंडी में खरीददारी करने हेतु आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण फुटप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.