हापुड़, जून 21 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा व्यापारी महाघोष एवं विशाल शपथ ग्रहण समारोह का जुपीटर लॉज नुमाइश मैदान अलीगढ़ में आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए। इसमें हापुड़ के छह व्यापारियों को पदाधिकारी नियुक्त किया गया। जिसमें संजय कृपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय अग्रवाल प्रदेश संयुक्त महामंत्री, व्यापारी नेता अमन कुमार गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन मंत्री व विजेंद्र पंसारी व कपिल एसएम प्रदेश सचिव व सौरभ अग्रवाल जनरल प्रदेश सचिव युवा बनाया गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश में हापुड़ के छह व्यापारियों को प्रदेश स्तर की कमान सौंपने पर व्यापारियों ने खुशी मनाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को सुनिल जैन, अशोक बबली, विनोद गुप्ता, सुमि...