सहारनपुर, जनवरी 25 -- देवबंद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में तल्हेड़ी इकाई की कार्यकारिणी का रविवार को गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान व्यापारियों से एकजुट होने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने देवबंद तहसील अध्यक्ष दीपक गर्ग और युवा इकाई के अध्यक्ष अश्विनी गर्ग का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मो. शाबान त्यागी को अध्यक्ष, संजय सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. रवि चौधरी महामंत्री, अभिषेक चौधरी कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश संयुक्त महामंत्री, राजेश (राजू) कालरा संगठन मंत्री, मोहित चौधरी मीडिया प्रभारी और नरेंद्र सिंह को सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जबकि नाहिद, साजिद, भूरा, सहरुन,...