बस्ती, अप्रैल 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धेश सिन्हा को विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आनन्द जायसवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह रघुवंशी की संस्तुति पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। सिद्धेश सिन्हा ने कहा कि व्यापारी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, ओमप्रकाश ठाकुर, जगदीश शुक्ला, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिलीप पाण्डेय, राधेश्याम कमलापुरी ने खुशी व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.