सीवान, फरवरी 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता का आयोजन शनिवार को किया गया। उद्योग वार्ता में उद्यमियों ने बिजली कंपनी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। डीएम ने इन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया। बहरहाल, उद्योग वार्ता के दौरान एसआईपीबी के लाभुकों ने बुनियादी सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से उठाया। एसआईपीबी के लाभुकों ने हरदिया मोड़ स्थित बियाडा गेट के पास पुलिस द्वारा जब्त ट्रकों के कारण हो रही परेशानी को बताई। साथ ही गंदगी का मुद्दा भी उठाया। डीएम ने शीघ्र इस समस्या को निराकरण करने का आश्वासन दिया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सफाई कराने का निर्देश दिया। वियाडा से जुड़े उद्यमियों द्वारा न...