रांची, फरवरी 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। बीआईटी मेसरा पॉलिटेक्निक में हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन द्वारा टीएसएल फाउंडेशन की मदद से ऑटोमोबाइल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए हुंडई ऑटोमोबाइल कोर्स का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह मंगलवार को हुआ। यह आयोजन 2024 में कंपनी और बीआईटी मेसरा के बीच हुए एमओयू के तहत किया गया। बीआईटी मेसरा पॉलिटेक्निक की निदेशक प्रो विजया लक्ष्मी ने कहा कि उद्योग से जुड़े ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को सशक्त बनाते हैं। वहीं, प्रो राजू पोद्दार, डीन (अनुसंधान, नवाचार एवं उद्यमिता) बीआईटी ने उद्योग-संस्थान सहयोग को तकनीकी मानव संसाधन विकास के लिए जरूरी बताया। हुंडई इंडिया के ईस्ट जोनल ट्रेनिंग मैनेजर अविक तापदार बोले, ऑटोमोबाइल उद्योग तेजी से तकनीकी नवाचारों की ओर बढ़ रहा है और इस बद...