गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड गीडा औद्योगिक क्षेत्र की तुलना में करीब एक तिहाई कीमत पर ही उपलब्ध हो जाएगी। गीडा प्रशासन ने इसके लिए 2700 से 2900 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से कीमत निर्धारित की है। इसके अलावा गाड़ियों की सुगम आवाजाही के लिए मुख्य सड़क की अधिकतम चौड़ाई 60 मीटर रखी गई है। शासन ने धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के मास्टर प्लान को अनुमोदित कर दिया है। लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद भूखंड आवंटन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। आवंटन की प्रक्रिया सप्ताह भीतर शुरू होने की उम्मीद है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के शुरू हो जाने के बाद गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) प्रशासन ने धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की तैयारी तेज कर दी है। वहीं, शासन से मास्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.