रांची, फरवरी 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो । झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भोजनावकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई। इस पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में उद्योग के नाम पर आदिवासियों को जमीन से उजाड़ा जा रहा है। देवघर के जसीडीह का मामला हो या फिर आमरापाड़ा या फिर नगड़ी की बात हो, सभी जगहों पर खेती वाली जमीन लेकर आदिवासियों, किसानों को बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से संबंधित क्षेत्रों में जाने की अपील करते हुए कहा कि वे आदिवासियों और गरीबों की लगातार बात करते हैं, राजनीतिक करते हैं तो उनके हित की भी सोचें। किसानों की जमीन ही उसकी पूंजी होती है। अगर किसान की एक एकड़ जमीन ले रहे हैं तो उतनी ही जमीन दूसरी जगह पर दें। ऐसा नहीं करने पर भाजपा चुप नहीं बैठेगी। सिर्फ कागज पर कमेटी बना देने से क...