जामताड़ा, जनवरी 8 -- उद्यान विभाग के तत्वाधान में हुआ सब्जी बीजों का वितरण कुंडहित, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र मे रवि फसल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गुरुवार को उद्यान विभाग की ओर से प्रखंड के महुला गांव में उद्यान विकास योजना के तहत किसानों के बीच सब्जी बीजों का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल के द्वारा किसानों के बीच सब्जी बीजो का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित उद्यान मित्र श्यामल फौजदार ने बताया कि चयनित 14 कृषकों को क्लस्टर प्रत्यक्षण के लिए टमाटर, मिर्च, गाजर, बैंगन, कद्दू, तरबूज, करेला, भिंडी एवं धनिया के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक रवि फसल की खेती कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। साथ ही उन्होंने किसानों को समय-समय पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ ...