रामपुर, फरवरी 8 -- रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जुम्मा कॉलोनी निवासी नाहिद खां उद्यान विभाग में प्रधान चौधरी के पद पर कार्य करते है। उन्होंने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उद्यान विभाग की कुछ भूमि खुशबू गार्डन के पीछे है,जिसमें खेती का कार्य होता है। उस भूमि में आम के पेड़ खड़े है। आरोप लगाया कि उनको जानकारी मिली कि भूमि में खड़े पेड़ों को एक ठेकेदार ने काट लिया है। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और जांच की। जांचके बाद वह थाने पहुंचे और शिकायत पत्र दिया। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर ठेकेदार मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...