बिजनौर, अगस्त 11 -- बिजनौर। उद्यान विभाग जैविक खेती को बढ़ावा दे रहा है। विभाग द्वारा फलों और सब्जियों की जैविक खेती कराई जाएगी। किसानों को करीब 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। बडे़ स्तर पर उद्यान विभाग जैविक खेती कराएगा। 40 हेक्टेयर जैविक खेती कराने का लक्ष्य मिला है। फसलों पर आज अंधाधुंध रसायनों का प्रयोग हो रहा है। फसलों पर कीटनाशक दवाईयों के इस्तेमाल से बीमारियां भी बढ़ रही है। लोग बीमारियों के मकड़जाल में फंस रहे हैं। अब उद्यान विभाग करीब 40 हेक्टेयर में जैविक खेती कराएगा। जैविक खेती कराने के लिए शासन से उद्यान विभाग को लक्ष्य मिल गया है। फलों और सब्जियों की खेती होगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसान ऑनलाइन आवेदन कराएंगे। विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। पहली बार उद्यान विभाग इतने बड़े स्तर पर जैविक खेती कराएगा। ----- वर्जन.......