रायबरेली, जनवरी 26 -- रायबरेली। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस परेड मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने परेड को शपथ ग्रहण कराई।सराहनीय सेवा सम्मान के लिए कई पुलिस कर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस राष्ट्रीय पर्व, गौरव व सम्मान का पर्व है। जो हमें न्याय, समता, स्वतन्त्रता तथा बन्धुत्व तथा देश व समाज को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, मजबूती प्रदान करने के साथ ही विकास, उन्नति, प्रगति, समृद्धि की राह पर चलते हुए संकल्पों को भी याद दिलाता है। हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश होने का गर्...