भागलपुर, फरवरी 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जिला कृषि विभाग परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इस आयोजन ने न केवल क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि आधुनिक बागवानी के जरिए आमदनी बढ़ाने के नए गुर भी सिखाए। प्रदर्शनी के अंतिम दिन सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया, जिसमें नवगछिया के पवन सर्राफ अपनी उत्कृष्ट उपज के कारण आकर्षण का केंद्र रहे। उन्हें सर्वाधिक श्रेणियों में पुरस्कार जीतने के लिए 'सर्वश्रेष्ठ किसान' के विशेष सम्मान से नवाजा गया। प्रतियोगिता में प्रमंडल भर के किसानों ने हिस्सा लिया था। चयन समिति के मूल्यांकन के आधार पर 62 किसानों को प्रथम, 60 किसानों को द्वितीय और 57 किसानों को तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र और सम्मान...