मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर। लघु उद्योग भारती मुजफ्फरपुर इकाई की ओर से शुक्रवार को एफआरडीए के सौजन्य से राष्ट्रीय पेंशन स्कीम पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप बेला औद्योगिक क्षेत्र के फेज टू स्थित दीदी की रसोई सभागार में हुई। इसमें विशेषज्ञों ने उद्यमियों को पेंशन निधि के महत्व की जानकारी दी और इसे भविष्य के लिए जरूरी बताया। इसमें 100 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष प्रकाश कर्ण ने की। मौके पर वर्कशॉप में लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया, एमएसएमई के भीमसेन, बियाडा के डीजीएम रवि रंजन शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.