आरा, फरवरी 11 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया के बियाडा स्थित कुशवाहा एगो प्रा. लि.औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों संगठन की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन विस्तारित करने को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। इस दौरान उद्यमियों संगठन के अध्यक्ष गोपाल जी, सचिव संजय प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह कुशवाहा, संयोजक आशीष गुप्ता और व्यवस्थापक जय रामप्रसाद को चुना गया। इस दौरान उद्यमियों द्वारा बियाडा में समस्याओ सहित कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर पंकज कुमार गुप्ता, ददन प्रसाद, पवन कुमार, अनिल कुमार, बिंदेश्वरी शाह, ललन प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, विश्वामित्र कुशवाहा सहित कई लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...