प्रयागराज, सितम्बर 16 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। डीएम ने यूपीसीडा से संबंधित मामलों के लिए आरएम को औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में उद्यमियों के साथ बैठक कर समस्या के निराकरण का निर्देश दिया। इसके अलावा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। फूलपुर में औद्योगिक भूमि में उद्योग विभाग का नाम यथाशीघ्र दर्ज करने के लिए उप जिलाधिकारी फूलपुर को निर्देशित किया। उमेश चन्द्र वर्मा (सहायक आयुक्त उद्योग) ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान संतोष कुमार आरएम यूपीसीडा, अलोक त्रिपाठी एएलडीएम और उद्यमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.