मुंबई, फरवरी 8 -- शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की गुरुवार को फेसबुक लाइव वीडियो के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर को पेट और कंधे में गोली लगते देखा जा सकता है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर की पहचान मॉरिस नोरोन्हा के रूप में हुई, जिसने घोषालकर की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना मुंबई के दहिसर इलाके की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लोगों के बीच आपसी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।  हमला मॉरिस नोरोन्हा के ऑफिस में हुआ। मॉरिस के साथ अभिषेक की कुछ निजी दुश्मनी बताई जा रही थी। हालांकि, हाल ही में उनका समझौता हो गया था। कथित तौर पर अभिषेक को एक कार्यक्रम के लिए मौरिस नोरोन्हा के ऑफिस में आमंत्रित किया गया था। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र...