मुंबई, फरवरी 8 -- शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की गुरुवार को फेसबुक लाइव वीडियो के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर को पेट और कंधे में गोली लगते देखा जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर की पहचान मॉरिस नोरोन्हा के रूप में हुई, जिसने घोषालकर की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। घटना मुंबई के दहिसर इलाके की बताई जा रही है। फेसबुक पर लाइव होने के दौरान यह कटना कैमरे में कैद होई गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हमला मॉरिस नोरोन्हा के ऑफिस में हुआ है। मॉरिस के साथ अभिषेक की कुछ निजी दुश्मनी बताई जा रही थी। हालांकि, हाल ही में उनका समझौता हो गया था। कथित तौर पर अभिषेक को एक कार्यक्रम के लिए मॉरिस नोरोन्हा के ऑफिस ...