मुंबई, दिसम्बर 24 -- महाराष्ट्र की राजनीति में बुधवार को जो घटनाक्रम हुआ, वह 20 साल में एक चक्र के पूरा होने जैसा है। राज ठाकरे ने शिवसेना को नवंबर 2005 में छोड़ा था और ठीक 20 साल बाद वह चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन में आ गए हैं। उनकी पार्टी मनसे और उद्धव की शिवसेना के बीच बीएमसी इलेक्शन को लेकर गठबंधन हुआ है। दोनों भाई परिवार समेत शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर गए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद महाराष्ट्र के हितों के लिए झगड़े भुलाने की बात कहकर साथ आए हैं। हालांकि यह मसला इतना ही नहीं है। इस तस्वीर के आने से पहले महाराष्ट्र की राजनीति और भाइयों के दलों में बहुत कुछ घटित हो चुका है। शिवसेना बंट चुकी है और बड़ा धड़ा एकनाथ शिंदे के साथ है, जो फिलहाल राज्य के डिप्टी सीएम हैं। वहीं मनसे लगातार कई चुनाव में शून्य प...