बेगुसराय, मार्च 8 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। शहीद रामबिलास सिंह क्लब तेयाय के द्वारा आयोजित अनिल कुंवर मेमोरियल वॉलीबॉल शील्ड प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मेजबान तेयाय ने गौड़ा को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। डॉ चन्दन कुमार एवं आरबीएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ गाजी सलाउद्दीन ने वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ चन्दन कुमार ने कहा कि खेल के माध्यम से युवक करियर बना रहे हैं। जिले में वॉलीबॉल खेल के विकास की असीम संभावनाएं हैं। अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। मौके पर तेयाय ओपी अध्यक्ष नूतन कुमारी, सुनीता चौधरी व सुनीता झा सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.