सुल्तानपुर, दिसम्बर 31 -- कादीपुर, संवाददाता कस्बे के जूनियर हाई स्कूल के मैदान में नौ दिवसीय राज्य स्तरीय कादीपुर क्रिकेट लीग का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच अंबेडकर नगर एवं सुल्तानपुर की टीम के बीच हुआ । जिसमें अंबेडकर नगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 12 ओवर में 135 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करते हुए सुलतानपुर की टीम ने 11.3 ओवर में 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार अम्बेडकरनगर की टीम सुल्तानपुर की टीम को 63 रन से पराजित किया। इसके पूर्व ग्राम पंचायत जलालपुर के प्रधान वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। मौके पर आयोजक धीरज मिश्र, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर प्रभु राज सिंह, नीरज तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह सिंटू,, बाके सिंह, सुनील कुमार यादव, प्रदीप श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.