फतेहपुर, जनवरी 3 -- जहानाबाद, संवाददाता। अमौली ब्लाक के ग्राम बुढवां के समीप स्थित आईटीआई ग्राउंड में नौ दिवसीय राज्य स्तरीय रीजनल प्रीमियम लीग (आरपी एल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। अनवी नाईट राइडर्स टीम कानपुर और कृष्णा सुपर किंग के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। रोमांचक मैच को कृष्णा सुपर किंग की टीम ने पांच रनों से जीत लिया। टीम के शिवम सिंह को मैन आफ द मैच से नवाजा गया। टूर्नामेंट का सपा नेता सुशील पटेल दोषी ने मैच का उद्घाटन किया। 15-15 ओवरों के मैच में अनवी नाईट ने टास जीत कर पहले बालिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा सुपर किंग ने छह विकेट खोकर 138 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अनवी नाइट राइडर्स की पूरी बल्लेबाजी 133 रन बनाते हुए 14.4ओवर में बिखर गई। रोमांचक मुकाबले में मैच में कृष्णा सुपर किंग के शिवम सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.