बोकारो, अप्रैल 4 -- नगर के विभिन्न क्षेत्र में स्थित तालाब ,सूर्य सरोवर व गंगा नदी के किनारे बने छठ घाट पर शुक्रवार की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही चारदिवसीय चैती छठ पर्व भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो गया। नगर के विभिन्न तालाब ,सूर्य सरोवर व गरगा नदी छठ घाट पर शाम के बाद शुक्रवार की सुबह में भी उदयाचलगामी भगवान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के लिए बच्चे ,युवा समेत अन्य श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सेक्टर 3 टू टैंक गार्डन, सेक्टर 4 सूर्य सरोवर, जगन्नाथ मंदिर सूर्य सरोवर, सेक्टर 9 कूलिंग पौंड, सिटी पार्क छठ घाट, चास गरगा नदी के सभी छठ घाट पर छठव्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। चैती छठ के शुभ अवसर पर सुबह में भगवान सूर्य के उगते ही नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ अर्घ्य दिया। नगर के सभी छठ घाट में अर्घ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.