चम्पावत, मार्च 31 -- चम्पावत। जिले में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित हो गई हैं। योजना के तहत आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के 300 छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लिए न्याय पंचायत, नगरपालिका, विकासखंड एवं जिला स्तर पर ट्रायल होंगे। जबकि खिलाड़ी प्रोत्साहन के लिए नगरपालिका, ब्लाक एवं स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में ट्रायल होने हैं। प्रभारी जिला खेल अधिकारी चंदन बिष्ट ने बताया कि उन्नयन योजना में आठ से 14 वर्ष की आयु के बीच छह वर्ग बनाए गए हैं। हर वर्ग में जिले से 25 बालक, 25 बालिका के आधार पर 300 खिलाड़ी चयनित होंगे। ऐसे खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए न्याय पंचायत में एक से पांच अप्रैल, नगर पंचायत में तीन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.