मुरादाबाद, अक्टूबर 3 -- मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। बरेली में हुई हिंसा को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अराजकता फैलाने वालों के लिए देश प्रदेश में जगह नहीं है। हमारी सरकार अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेता उदित राज की ओर से संघ के लिए की गई टिप्पणी पर उन्हें विक्षिप्त बताया। कांग्रेस नेता उदितराज ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपनी एक टिप्पणी में आतंकी संगठन कहा इस सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा ऐसे लोग विक्षिप्त मानसिकता के लोग हैं। समाज, व्यक्ति और राष्ट्र निर्माण में संघ की अहम भूमिका रही है। उसी के परिणाम स्वरूप देश आगे बढ़ रहा है। संघ का संकल्प देश को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाना है। संघ की इस यात्रा में कई संगठनों के माध्यम से देश के लिए उल्लेखनी...