मधेपुरा, अक्टूबर 6 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। अनुमंडल क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुए बारिश में लोगों को भाड़ी नुकसान हुआ है। यहां तक कि लोगों के घरों में पानी घुस आया है। कहीं कहीं तेज हवा में लोगों के घर उड़ गए। इलाके में धान और केले की फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रखंड क्षेत्र के जौतेली पंचायत अंतर्गत रहुआ गांव में 69 लोगों के घर, दुकान, गुहाल तेज हवा में उड़ गए। ज्यादातर चदरे की घर को नुकसान पहुंचा है। अंचल पदाधिकारी हरिनाथ राम ने बताया कि रहुआ गांव में कर्मचारी को भेजकर सर्वेक्षण कराया गया। जिसमें जान माल की क्षति नहीं हुई है। यधपि लोगों के घर, मकान और दुकान उजड़ने की जानकारी मिली है। पीड़ितों के संबंध में रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट से वरीय अधिकारी को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रहुआ गांव में आठ लोगों को घर को प...