मधेपुरा, जुलाई 13 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हरैली गांव स्थित कसहा बहियार के पास एनएच 106 पर आज्ञात वाहन ने एक 50 वर्षीय साईिकल सवार को कुचल दिया। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण साईिकल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान आनंदपुरा गांव निवासी जागेश्वर चौधरी का पुत्र राजो चौधरी के रूप में की गयी। हादसा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की बतायी गयी है। बताया गया कि मृतक राजो चौधरी (50 वर्ष) ताडी बेचने का काम करता था। शुक्रवार की तरह राजो चौधरी पेड़ से ताड़ी उतारने आनंदपुरा गांव गया था। उसे ताड़ी उतारकर लाने में देर हो गया था। वह साईिकल पर ताड़ी लेकर घर लोट रहा था। इसी दौरान वह आज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। शनिवार को तड़के करीब तीन - चार बजे के बीच किसी ने सड़क किन...