बस्ती, अगस्त 8 -- परसरामपुर। विकास खंड परसरामपुर के उदवतपुर स्थित गोशाला में गुरुवार को दो गोवंशों की मौत हो गई। यह दोनों गोवंश बीमार बताए गए। प्रशासन ने इन मृत गोवंशों को दफन करा दिया। डीओ विनोद कुमार सिंह बताया कि गौशाला में 250 गोवंश हैं, इनमें चार गोवंश बीमार चल रहे थे। इनका इलाज स्थानीय पशु चिकित्सक कर रहे हैं। इनमें से गुरुवार को सुबह दो की मौत हो गई। इसकी सूचना कुछ लोगों ने दिया। गुरुवार को इसका वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। यह मौत गुरुवार रात हुई थी। अन्य बीमार गोवंशा का इलाज किया जा रहा है। प्रतिदिन पशु चिकित्साधिकारी को भ्रमण करने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...