आरा, मई 5 -- -संदेश विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सामाजिक स्तर पर संगठित होने पर दिया जोर -मनेर विधायक भाई वीरेन्द्र समेत प्रदेश स्तर के कई नेता परचर्चा में हुए शामिल आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के संदेश विधानसभा क्षेत्र के उदवंतनगर से राजद सामाजिक न्याय परिचर्चा का आगाज हुआ। सोमवार को राजद की ओर से कार्यकर्ताओं को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशिक्षित करने को सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने की। मुख्य वक्ता बिहार विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापति सह मनेर विधायक भाई वीरेंद्र, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, फूल हसन अंसारी, अनिल कुमार महतो, निवास रजक समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर जोश भरने के साथ प्रशि...