आरा, मार्च 17 -- उदवंतनगर। स्थानीय पंचायत के फत्ते पट्टी उदवंतनगर में श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है। इसके तहत सोमवार को जलभरी यात्रा पूरे धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संत पं. आचार्य गुप्तेश्वर तिवारी के सानिध्य में आयोजित जलभरी काली मंदिर उदवंतनगर प्रांगण में स्थित पवित्र कुआं से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की गई। इसके बाद श्रद्धालु माथे पर कलश लिए जलभरी में शामिल हुए। यज्ञमंडप से आरा-सासाराम स्टेट हाइवे होते हुए श्रद्धालु काली माता मंदिर उदवंतनगर पहुंचे और पवित्र जल संग्रह कर पुनः यज्ञ मंडप पहुंचे। पूरी यात्रा में जय श्रीराम सीता राम का जयघोष गूंजता रहा। यज्ञाचार्य पं आचार्य गुप्तेश्वर तिवारी ने बताया कि 23 मार्च को पूर्णाहुति, भंडारा एवं ब्राह्मण संत विदाई का कार्यक्रम होगा। यज्ञ का आयोजन ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.