चाईबासा, अक्टूबर 7 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा स्थित बिहारी क्लब में 23 अक्तूबर को चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प. सिंहभूम की नितिन प्रकाश के कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष संजीव मल्लिक ने की। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाली चित्रगुप्त पूजा के लिए पूजा समिति का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष अनंत सयनम,अनिल सिन्हा, प्रताप कुमार, सिन्हा, महेश सिन्हा, अरविन्द सिन्हा, सचिव विवेक कुमार सिन्हा, सह सचिव: अनुराग प्रसाद, शीतलज दास, मनोज सिन्हा, राजेश सिन्हा, सूरज कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा तथा सह कोषाध्यक्ष राहुल कुमार लाल दास चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नितेश कुमार सिन्हा, विकास कुमार ...