बेगुसराय, अप्रैल 4 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। शुक्रवार को उदयाचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय चैती छठ का समापन हो गया। बताते चलें कि चार दिवसीय चैती छठ को लेकर छठ व्रतियों ने विगत एक अप्रैल मंगलवार को नहाय-खाय से किया था। बुधवार को दिनभर उपवास रखकर व्रतियों ने खरना किया। गुरुवार को छठ व्रतियों ने बूढ़ी गंडक नदी के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। शुक्रवार को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर चैती छठ का समापन किया गया। प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों द्वारा चैती छठ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.