उदयपुर, फरवरी 14 -- यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल विभाग ने कुछ दिन पहले राजस्थान के उदयपुर शहर से गुजरात के असारवा (अहमदाबाद) शहर के बीच वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या 26963/26964) चलाने की घोषणा की थी। अब इस ट्रेन की शुरुआत होने की तारीख बेहद नजदीक आ चुकी है, यह ट्रेन 16 फरवरी (सोमवार) को उदयपुर से अपनी पहली यात्रा पर रवाना होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सप्ताह में छह दिन संचालित की जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन सिर्फ मंगलवार को नहीं चलेगी। यह ट्रेन दोनों स्टेशनों के बीच कुल 296 किलोमीटर की दूरी को 4 घंटे 15 मिनट में पूरा करेगी और इस दौरान रास्ते में सिर्फ तीन स्टेशनों पर ही रुकेगी। ट्रेन 70 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत स्पीड से यह सफर पूरा करेगी। रेल सेवा की समय सारिणी और गंतव्य पर पहुंचने का समयगाड़...