भागलपुर, अगस्त 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते दिनों नाथनगर व सुल्तानगंज के बीच बाढ़ के दौरान एक भटके उदबिलाव को ग्रामीणों ने भयवश मार दिया था। वहीं नदी की धार में बहकर आये घड़ियाल द्वारा कुछ लोगों को घायल करने के बाद वन विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। वन प्रमंडल भागलपुर कार्यालय के कर्मी रूपेश कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर लेागों को कहा जा रहा है कि अगर कहीं पर जलीय वन्यजीव दिखे तो उसे मारे नहीं। उदबिलाव घड़ियाल जैसे जीव का स्थायी आवास गंगा नदी ही है। उदबिलाव को भयवश मार दिया गया। जबकि यह आमलोगों से डरने वाला जीव है। बाढ़ के समय जलीय जीव अपने झुंड से बिछड़कर तेज धार में बह जाते हैं। वहीं नदी के बने घर के आसपास जान बचाने के लिए छुपने का प्रयास करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.