औरंगाबाद, जुलाई 10 -- गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस पर्व पर लोगों ने मंदिरों, स्कूलों और घरों में अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कुटुंबा प्रखंड के निरंजनपुर गांव में शिव शिष्यों ने शिव चर्चा और भंडारा आयोजित किया। बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने हिस्सा लिया और भगवान शिव को गुरु मानकर उनकी पूजा की। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पंकज कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, हर्ष कुमार, सुमित कुमार, आयुष कुमार, अंकित कुमार, पीयूष कुमार, दीपक यादव, संतान यादव, मनोज साव, सुबा लाल, अभिमन्यु पाल आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं, जो महर्षि वेद व्यास के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाई जात...