फिरोजाबाद, मार्च 22 -- फिरोजाबाद। होली के त्यौहार बाद सुहाग नगरी में बासौड़ा पूजन की धूम रही। महिलाओं एवं लड़कियों ने शीतला माता को बासौड़ा से भोग लगाया। देवी की पूजा अर्चना कर मनौतिया मांगी। शुक्रवार को नगर के अलावा जिले भर में बांसौड़ा उत्साह से मनाया गया। महिलाओं और लड़कियों ने गुरुवार रात को बनाई वासी पकवान से मंदिरों में जाकर देवी को भोग लगाया। होलिका दहन स्थल पर भी पूजा की गई। नगर में प्राचीन मां शीतला देवी मंदिर, हजीरा लालपुर पर बांसौड़ा पूजन उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया गया। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि शीतला माता के दरबार में दुख, दरिद्रता एवं बीमारियों का संपूर्ण नाश होता है। महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से जो भी सहयोग मुझसे बनेगा, मंदिर के विकास के लिए अवश्य कर...