पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन की अगुवाई में महासचिव विकास वाल्मीकि ने वाल्मीकि जन्मोत्सव के पावन पर्व पर अनुयायियों ने झालरों से बस्ती और स्थानों को जगमग किया। नखासा में विधि विधान से हवन पूजन कर शोभायात्रा निकाली गई। शाम को वाल्मीकि मंदिर से पूजन के बाद शोभाायात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश ऋषिवाल, भाजपा नेता विजय सिंह गंगवार आदि रहे। शोभायात्रा नई बस्ती, ड्रमंड गंज चौराहा, बरेली दरवाजा आदि मार्गों से गुजरी। इसमें लव कुश को दीक्षा देते भगवान वाल्मीकि की झांकी दर्शनीय रही। आयोजन में रोहित वाल्मीकि, गोविंद सिंह वाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, सुरेंद्र वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, लवकुश वाल्मीकि, रोहन वाल्मीकि आदि रहे। कस्...