साहिबगंज, मई 29 -- साहिबगंज। त्याग व बलिदान का त्योहार बकरीद (कुर्बानी) आगामी सात जून को मनाई जाएगी। बुधवार को बकरीद का चांद देखा गया है। यह त्योहार हजरत इब्राहीम व हजरत इस्माइल की याद में मुस्लिम समुदाय के लोग मनाते हैं। उधर, चांद देखने के बाद यहां लोग बकरे की खरीदारी में जुट गए हैं। साहिबगंज गोड़ाबाड़ी हाट, बरहेट, बोरियो, पीरपैंती, कालियाचक, उधवा आदि हाट में बकरे का बाजार गर्म है। लोग उमदा से उमदा(अच्छा) बकरे की खरीदारी कर रहे हैं। कोई बकरे की खूबसूरती पर बोली लगा रहे हैं तो कोई फिटनेश पर। इस बार बाजार में 10 हजार से लेकर 40 हजार तक के बकरे उपलब्ध है। लोगों का कहना है कि बकरीद तक अभी तीन साप्ताहिक हाट बाकी है। इसमें दो गुरुवार व एक रविवार का हाट होगा। हजरत इब्राहीम व हजरत इस्माइल अलैहिस्लाम की याद में दी जाती है कुर्बानी कुर्बानी हजरत इब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.