लखीसराय, नवम्बर 27 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। लखीसराय विधानसभा से जीत दर्ज करने और राज्य मंत्रिमंडल में पुनः उप मुख्यमंत्री बनाए गए विधायक सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज शुक्रवार को शपथ ग्रहण के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां जोरशोर से की गई है। जानकारी अनुसार वे हमेशा की तरह कार्यक्रम की शुरुआत मां बाला त्रिपुरसुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगे। नगर के प्रारंभिक सीमा बाहापुल के पास उनका जबरदस्त स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद वे नगर व प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। मुख्य सड़कों से गुजरते हुए वे लखीसराय जिला मुख्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे। उनके स्वागत के लिए स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.