रांची, नवम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में रजत जयंती समारोह बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शनिवार को पूरा मैदान परिसर लोक संस्कृति, परंपरा और प्रदेश की समृद्ध विरासत के रंगों में सराबोर दिख रहा था। प्रवेश द्वार से लेकर निकास तक सोहराय पेंटिंग की भव्य सज्जा आगंतुकों का स्वागत कर रही थी। समारोह में श्रद्धा का एक अलग ही माहौल तब दिखा, जब लोग भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए उनके योगदान को नमन कर रहे थे। झारखंड का हर मन अपने इस महान स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में गर्व से झूम उठा था। सुबह से ही बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और बड़ी संख्या में युवा मोरहाबादी मैदान पहुंचने लगे थे। माहौल अपने चरम पर तब पहुंचा, जब मैदान के पिछले हिस्से से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.