रामपुर, मई 31 -- आखिर, वह वक्त आ गया, जिसका अर्से से इंतजार था। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2025 के लिए उत्सव पैलेस तैयार हो गया है। शनिवार को जनपद के मेधावी छात्र-छात्राएं राज्यमंत्री बलदेव औलख, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के हाथों सम्मानित होंगे। हिन्दुस्तान समाचार पत्र सामाजिक सरोकारों के साथ ही समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी अपने सुधी पाठकों, शुभ चिंतकों व शहर वासियों के साथ जुड़ा रहता है। इसी क्रम में रामपुर में पहली बार हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा है। जिसमें किसी भी बोर्ड के 10वीं में 80% या 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार की सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री बलदेव औलख मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.