बागपत, जनवरी 10 -- चांदीनगर। चांदीनगर थाना क्षेत्र के खैला गांव स्थित हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज की शिक्षिका निधि शर्मा ने स्कूल प्रबंधक पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने पर उन्होंने परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की मांग की है। निधि शर्मा ने बताया कि वह बुलंदशहर की निवासी हैं और गाजियाबाद में रहकर बागपत के खेला गांव स्थित हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति 2022 में हुई थी और तभी से स्कूल प्रबंधक द्वारा उनका लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। शिक्षिका ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से वह प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भटक रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी कारण अब उन्होंने अपने परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की मांग की है। निधि शर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.