हापुड़, फरवरी 4 -- विवाहिता का तरह तरह से उत्पीडऩ करने के बाद भी दहेज की मांग पूरी न होने पर जबरन गर्भपात करा दिया गया, जिसको लेकर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही। एक महिला की तहरीर पर सिंभावली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी पहली शादी वर्ष २०१८ में हुई थी, जिससे उसे एक पुत्र है। पति द्वारा प्रताडऩा और परित्याग के बाद पंचायत के फैसले से विवाह विच्छेद हो गया था। इसके बाद १८ अप्रैल २०२५ को उसकी दूसरी शादी सिंभावली क्षेत्र के नितिन से हुई थी। परंतु कुछ दिन बाद ही पति, उसकी मां दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसके पूरा न होने पर मारपीट और मानसिक उत्पीडऩ के साथ ही उसे तरह तरह से प्रताडि़त किए जाने लगा। पीडि़ता का आरोप है कि उसके गर्भवती होने का पता लगने पर सास द्वारा जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया ग...