धनबाद, जनवरी 3 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत आदर्श कॉलोनी के समीप गुरुवार की देर शाम इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की मां ने रामकनाली ओपी पुलिस को दिए फर्द बयान में कोल कर्मी संजय महतो, उसकी पत्नी चयना देवी, बेटे-बेटी समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। मृत छात्रा की मां के अनुसार गुरुवार की दोपहर ढाई बजे वह अपनी बेटी के साथ टोटो से एकड़ा स्थित मायका जा रही थी। इसी दौरान रामकनाली गोलंबर के पास आरोपियों ने उनका टोटो रुकवाया और जबरन मां-बेटी को नीचे उतार दिया। इसके बाद दोनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। मृतका की मां का कहना है कि मारपीट के कारण वह और उसकी बेटी सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान उसकी पुत्री किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और फंदे से लटक गई। सूचना मिलन...