सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- एक विवाहिता ने दहेज के लिए ससुराल में उसका उत्पीड़न करने और नन्दोई पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर पीड़िता को ससुराल से भी निकाल दिया। महिला थाने में पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। मानकमऊ निवासी विवाहिता के मुताबिक उसकी शादी जनपद शामली के कैराना में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में परिवार वालों ने लाखों रुपए खर्च किए थे, लेकिन ससुराल में उसका दहेज उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि उसकी ननद और नन्दोई की भी ससुराल में दखलांदाजी रहती है और कई बार अकेला पाकर नन्दोई ने भी उसके साथ कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें की। पति को बताने पर उसे ही गलत बताया गया और मारपीट की। विवाहिता का आरोप है कि 11 फरवरी 2024 को गर्भावस्था में ही घर से धक्के देकर निकाल दिया गया और धमकी दी कि यदि दहेज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.