सराईकेला, फरवरी 4 -- सरायकेला, संवाददाता। उत्पाद विभाग ने जिले के कांड्रा, गम्हरिया और आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अभियान चला अवैध शराब ले जाते एक टेंपो को पकड़ने के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 119.705 लीटर शराब बरामद की है। निकाय चुनाव को देखते हुए उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिचालन के विरुद्ध छापेमारी व रात्रि गश्त अभियान चल रहा है। बताया जाता है कि कांड्रा थाना क्षेत्र के सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर सोमवार रात गश्त के दौरान मुड़िया गांव के समीप संदेह पर एक नीले रंग का डाला टेंपो (जेएच05डीडी 5720) को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी में टेंपो से दो बड़े झोले में नकली विदेशी शराब (54.705 लीटर) बरामद हुई। इस मामले में वाहन चालक कृति कुमार साहू एवं उसके सहयोगी संजय...