औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया कला के पास उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो से टेम्पो को टक्कर लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। घायल चालक की पहचान फेसर गांव निवासी उदय पासवान के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नीतीश बुधवार की शाम कुरम्हा बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। देवरिया-कुरम्हा मार्ग पर उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो पीछे से पहुंची। नीतीश का आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार पुलिसकर्मियों ने बिना वजह उनसे बहसबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने चलते टेम्पो से उनका हाथ खींच दिया। इससे टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया और नीतीश उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के लोग जुट गए और परिजनों को सूचना दी। परिजन तु...