लखीसराय, जनवरी 13 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला उत्पाद पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को कजरा थाना क्षेत्र से सरकारी शिक्षक को नशे के हालात में गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जिन्हें रात भर उत्पाद पुलिस ने हिरासत में रखते हुए रविवार को अन्य शराब तस्कर व गिरफ्तार शराबी के साथ सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा। नशे की हालत में गिरफ्तार शिक्षक की पहचान पीरी बाजार थाना क्षेत्र के महिसोनी गांव वार्ड संख्या नौ निवासी राधे कृष्णा मंडल के पुत्र कालीचरन मंडल के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक वर्तमान में कजरा शिक्षांचल के अंतर्गत टाली विशनपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को नशा मुक्ति अभियान के तहत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.