खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने सोमवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो शराब तस्कर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि चौथम थाना अंतर्गत इलाके से कर्पूरी कुमार को पांच लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी ओर बलुवाही बस स्टैंड के पास बबलू कुमार को सात लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इधर अलग-अलग जगहों से दो शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा गया। उत्पाद सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा व विष्णु प्रिया के नेतृत्व में अलग-अलग कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...