विकासनगर, मई 30 -- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून की ओर से शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला मानक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को गुणवत्ता मानकों, मानकीकरण, आईएसआई चिह्नित उत्पादों और उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को उत्पादों की गुणवत्ता और मानकों की जानकारी होनी जरूरी है। कहा कि अपने बच्चों को स्टैंडर्ड क्लब का हिस्सा बनाएं ताकि एक जागरूक, सशक्त और गुणवत्ता-संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु तोमर चौहान ने महिलाओं को हॉलमार्क ज्वेलरी की पहचान कर ही आभूषण खरीदने की सलाह दी। बीआईएस देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया कि यह पहल ग्रामीण समुदाय को गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.